Get App

आयातकों की चांदी! ट्रंप के 'अवैध' टैरिफ रिफंड के लिए CAPE पोर्टल शुरू, जानें रिफंड का पूरा प्रोसेस

Trump Tariff Refund: यह एक बड़ा सवाल है कि, क्या आम उपभोक्ताओं को भी टैरिफ रिफंड का लाभ मिलेगा? दरअसल टैरिफ का भुगतान कंपनियां करती हैं, लेकिन वे इसकी वसूली ग्राहकों से बढ़ी हुई कीमतों के जरिए करती हैं। वैसे रिफंड सीधे कंपनियों को मिलेगा और वे इसे ग्राहकों को देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 11:24 AM
आयातकों की चांदी! ट्रंप के 'अवैध' टैरिफ रिफंड के लिए CAPE पोर्टल शुरू, जानें रिफंड का पूरा प्रोसेस
फरवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि ट्रंप ने 1977 के एक 'आपातकालीन कानून' का गलत इस्तेमाल कर ये टैरिफ लगाए थे

Trump Tariff Refund: ट्रंप ने बीते साल भारत, चीन समेत दुनिया के कई देशों पर 25 से 50% तक टैरिफ लगा दिया था। बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के उन फैसलों को असंवैधानिक करार दे दिया। यही वजह है कि अब अमेरिकी सरकार 20 अप्रैल यानी आज से अरबों डॉलर के टैरिफ वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। यह अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा 'टैरिफ रिफंड' अभियान होने वाला है।

यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए इम्पोर्टर्स सोमवार सुबह से अपने रिफंड के दावे फाइल करना शुरू कर सकते हैं। यह रिफंड प्रक्रिया का पहला चरण है।

क्यों वापस हो रहा है यह पैसा?

फरवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाया था कि ट्रंप ने 1977 के एक 'आपातकालीन कानून' का गलत इस्तेमाल कर ये टैरिफ लगाए थे। कोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कांग्रेस की शक्तियों का उल्लंघन किया था। बाद में 'यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड' ने आदेश दिया कि कंपनियों को उनका पैसा वापस मिलना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें