Get App

चीन के सीक्रेट गार्डन में 'हॉट माइक' में कैद हुई ट्रंप-जिनपिंग की गुप्त बातचीत! पूरी दुनिया ने सुन लिया ये सब

झोंगनानहाई कभी शाही बाग हुआ करता था, लेकिन अब यहां चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और सरकार के बड़े दफ्तर हैं। यह इलाका फॉरबिडन सिटी और तियानआनमेन स्क्वायर के पास स्थित है। इससे पहले सितंबर में भी एक “हॉट माइक” बातचीत सामने आई थी, जिसमें शी जिनपिंग और पुतिन इंसानों की उम्र 150 साल तक पहुंचने और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी चीजों पर चर्चा करते सुने गए थे

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 15, 2026 पर 2:04 PM
चीन के सीक्रेट गार्डन में 'हॉट माइक' में कैद हुई ट्रंप-जिनपिंग की गुप्त बातचीत! पूरी दुनिया ने सुन लिया ये सब
चीन के सीक्रेट गार्डन में 'हॉट माइक' में कैद हुई ट्रंप-जिनपिंग की गुप्त बातचीत! पूरी दुनिया ने सुन लिया ये सब

ट्रेड, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दों पर बातचीत के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बीजिंग के बेहद सुरक्षित और खास इलाके झोंगनानहाई घुमाया। यहां दोनों नेता पुराने और विशाल पेड़ों के बीच टहलते नजर आए।

झोंगनानहाई कभी शाही बाग हुआ करता था, लेकिन अब यहां चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और सरकार के बड़े दफ्तर हैं। यह इलाका फॉरबिडन सिटी और तियानआनमेन स्क्वायर के पास स्थित है।

इस दौरान माइक ऑन रह गया और दोनों नेताओं की बातचीत रिकॉर्ड हो गई। ट्रंप तब हैरान रह गए जब शी जिनपिंग ने बताया कि वहां मौजूद कुछ पेड़ 200-300 साल पुराने हैं, जबकि कुछ 400 साल से भी ज्यादा पुराने हैं।

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन में कुछ जगहों पर 1,000 साल पुराने पेड़ भी मौजूद हैं। यह सुनकर ट्रंप ने आश्चर्य जताते हुए पूछा, “क्या पेड़ इतने लंबे समय तक जिंदा रहते हैं?”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें