Get App

तुर्की एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट हुआ क्रैश, पायलट की मौत, सामने आया वीडियो

गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने बताया कि बालिकेसिर के 9वें मेन जेट बेस कमांड के स्क्वाड्रन का एक F-16 विमान रात करीब 12:50 बजे मिशन फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक पायलट शहीद हुआ है। गवर्नर ने पायलट के लिए शोक व्यक्त करते हुए उसके परिवार के प्रति संवेदना जताई

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 11:18 AM
तुर्की एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट हुआ क्रैश, पायलट की मौत, सामने आया वीडियो
तुर्की एयर फोर्स का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया है।

तुर्की एयर फोर्स का F-16 फाइटर जेट बुधवार सुबह बालिकेसिर एयर बेस से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में पायलट की मौत हो गई। यह घटना बर्सा-इज़मिर हाईवे के पास हुई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग हादसे की जगह की ओर भागते दिखे, जहां विमान का मलबा जमीन पर बिखरा पड़ा था।

क्रैश में  पायलट की मौत

शहर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने बताया कि बालिकेसिर के 9वें मेन जेट बेस कमांड के स्क्वाड्रन का एक F-16 विमान रात करीब 12:50 बजे मिशन फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक पायलट शहीद हुआ है। गवर्नर ने पायलट के लिए शोक व्यक्त करते हुए उसके परिवार के प्रति संवेदना जताई। फिलहाल इस हादसे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। विमान किस कारण से गिरा, यह जानने के लिए पूरी जांच की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें