Indians Shot Dead in Italy: इटली में दो भारतीयों की सरेआम हत्या! गुरुद्वारे से निकलते समय मारी गोली, 10 राउंड की फायरिंग

Murder of Indians in Italy: स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तरी इटली में दो भारतीय पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब वे बैसाखी के मौके पर आयोजित एक धार्मिक सभा के दौरान पूजा स्थल के तौर पर इस्तेमाल हो रहे एक गोदाम से बाहर निकले ही थे

अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
Murder of Indians in Italy: इटली में गुरुद्वारे से निकलते समय दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई

Murder of Indians in Italy: इटली में बर्गामो प्रांत के कोवो में दो भारतीयों की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे एक गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे। यह गुरुद्वारा एक गोदाम में था जिसका इस्तेमाल पूजा स्थल के रूप में किया जा रहा था। 'ला सिसिलिया' अखबार के अनुसार, यह हमला शुक्रवार 17 अप्रैल को मध्य रात्रि से कुछ देर पहले शहर के औद्योगिक क्षेत्र में 'गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी' के सामने स्थित चौक में हुआ। मृतकों की पहचान कोवो निवासी 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और एग्नाडेलो निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

La Sicilia अखबार की खबर के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर इन लोगों के पास पहुंचा। फिर उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसके बाद कार में बैठकर फरार हो गया। खबर में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अचानक झड़प के बाद हत्या किए जाने की संभावना को खारिज किया गया है।

घटनास्थल से लगभग 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। अधिकारी सुनियोजित हत्या की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि गोली चलाने वाला एक भारतीय था जो अक्सर गुरुद्वारे में आता-जाता था। उसने बताया कि गोलियां एक अन्य तीसरे व्यक्ति को भी छूकर निकल गईं।


अचानक हुई कहासुनी का कोई सबूत नहीं

शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना किसी अचानक हुई कहासुनी का नतीजा नहीं थी। जांचकर्ताओं ने इस आशंका को खारिज कर दिया है कि अचानक हुई कोई कहासुनी हिंसा में बदल गई हो। इससे संकेत मिलता है कि यह हमला पहले से ही सोच-समझकर किया गया था।

एक चश्मदीद ने स्थानीय अखबार को बताया, "गोली चलाने वाला एक भारतीय" था, जो अक्सर उस गुरुद्वारे में आता-जाता रहता था। उसी चश्मदीद ने यह भी बताया कि गोलीबारी के दौरान एक तीसरे व्यक्ति को भी गोली छूकर निकल गई थी।"

अखबार ने कोवो के मेयर एंड्रिया कैपेलेटी के हवाले से बताया कि स्थानीय सिख समुदाय समाज के साथ घुल-मिलकर रहने वाला और शांतिप्रिय समुदाय है। उन्होंने कहा कि यह समुदाय लगभग 15 वर्षों से इस इलाके में बिना किसी सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी समस्या के शांतिपूर्वक रह रहा है।

ये भी पढ़ें- Delhi Heatwave: 'चक्कर-घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर...'; दिल्ली की झुग्गियों में गर्भवती महिलाओं पर प्रचंड गर्मी की मार

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए पाविया भेज दिया गया है। जबकि जांचकर्ता इस मामले में अभी भी पूरी तरह से गोपनीयता बनाए हुए हैं। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है। जांच अधिकारी CCTV फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रहे हैं और बैलिस्टिक सबूतों की जांच कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।