Murder of Indians in Italy: इटली में बर्गामो प्रांत के कोवो में दो भारतीयों की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे एक गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे। यह गुरुद्वारा एक गोदाम में था जिसका इस्तेमाल पूजा स्थल के रूप में किया जा रहा था। 'ला सिसिलिया' अखबार के अनुसार, यह हमला शुक्रवार 17 अप्रैल को मध्य रात्रि से कुछ देर पहले शहर के औद्योगिक क्षेत्र में 'गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी' के सामने स्थित चौक में हुआ। मृतकों की पहचान कोवो निवासी 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और एग्नाडेलो निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।
