Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से दुनिया के कई देशों में गैस और तेल का सप्लाई किया जाता है, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने इस समुद्री रास्ते को बंद कर दिया है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका की मदद के लिए नाटो सहयोगियों के पास जाकर होर्मुज को फिर से खोलने अपील कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत बिना नाटो के सहयोग से और बिना किसी मशक्कत के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से LPG के टैंकर ला रहा है।
