Typhoon Matmo hits southern China: चीन में Matmo Typhoon ने दी दस्तक, मची भयंकर तबाही!
Typhoon Matmo hits southern China: चीन में आये मौटमो टाइफून ने लैंडफॉल से पहले ही तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। इससे हड़कंप मच गया। रविवार को इसके चलते आनन-फानन में सरकार ने ग्वांगडोंग और हेनान प्रांतों के लगभग 3,47,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया। चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र के अनुसार रविवार सुबह मैटमो की अधिकतम सतत गति 151 किलोमीटर प्रति घंटे थी। यह तूफान रविवार दोपहर के आसपास ग्वांगडोंग के झानजियांग क्षेत्र में पहुंच गया।