Get App

'आपके साहस पर UAE को गर्व है'; Flydubai के 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, कैप्टन की बहादुरी के हुए कायल

Dubai Crown Prince met Smit Machchhar: दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने शनिवार (3 अक्टूबर) को Flydubai के हीरो भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाक़ात की। मच्छार ने फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में कट्टरपंथी को-पायलट के हमले के बावजूद 180 लोगों की जान बचाई थी। उनका UAE के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 6:45 PM
'आपके साहस पर UAE को गर्व है'; Flydubai के 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, कैप्टन की बहादुरी के हुए कायल
Dubai Crown Prince met Smit Machchhar: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की हर तरफ तारीख हो रही है

Dubai Crown Prince met Smit Machchhar: फ्लाईदुबई फ्लाइट के 'हीरो' भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने शनिवार (3 अक्टूबर) को मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अल मकतूम ने भारतीय हीरो की जमकर तारीफ की है। मच्छार ने उस समय असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया था, जब उनके ओमानी को-पायलट ने फ्लाईदुबई के प्लेन को उड़ान के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने विमान को सुरक्षित रखने और यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्राउन प्रिंस ने अस्पताल में मच्छर से मुलाकात की, जहां वह हमले के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुलाकात के बाद हमदान बिन मोहम्मद ने कहा कि कैप्टन मच्छर ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति देखभाल की सर्वोच्च भावना का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि UAE के नेतृत्व और देश की ओर से मच्छर को पूरा सम्मान और प्रशंसा दी जाती है।

'हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं'

दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन मच्छर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वह UAE की टीम का हिस्सा हैं और अब वह देश की कहानी का भी हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि मच्छर का साहस उस भावना को दर्शाता है, जिसके लिए UAE जाना जाता है करुणा, शांति और मानव जीवन की रक्षा...। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुई हाथापाई के दौरान वे घायल हो गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें