Get App

'अब हमें अमेरिकी सुरक्षा की जरूरत नहीं...', ईरान के हमलों के बाद UAE में उठे बागी सुर; सैन्य बेस हटाने की हो रही मांग

UAE US Military Bases Debate: अब्दुल्ला का कहना है कि हालिया संघर्ष के दौरान UAE ने साबित कर दिया है कि वह अपनी रक्षा खुद करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, 'UAE को अब अपनी रक्षा के लिए अमेरिका की जरूरत नहीं है क्योंकि अमेरिकी बेस अब सुरक्षा के बजाय एक 'बोझ' बनते जा रहे हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 12:06 PM
'अब हमें अमेरिकी सुरक्षा की जरूरत नहीं...', ईरान के हमलों के बाद UAE में उठे बागी सुर; सैन्य बेस हटाने की हो रही मांग
यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम लागू है

UAE-America Debate: ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात में एक नई और बड़ी बहस छिड़ गई है। UAE के जाने-माने विश्लेषक अब्दुल खालिक अब्दुल्ला ने मांग की है कि अब समय आ गया है जब UAE को अपने देश में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद करने पर विचार करना चाहिए। उनका तर्क है कि ये बेस अब सुरक्षा के बजाय एक 'बोझ' बनते जा रहे हैं।

यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम लागू है। हालांकि, सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हुआ है और समुद्र में जहाजों की जब्ती और ड्रोन हमलों की खबरें लगातार आ रही हैं।

'रणनीतिक संपत्ति नहीं, अब बोझ हैं ये बेस'

अब्दुल्ला का कहना है कि हालिया संघर्ष के दौरान UAE ने साबित कर दिया है कि वह अपनी रक्षा खुद करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, 'UAE को अब अपनी रक्षा के लिए अमेरिका की जरूरत नहीं है।' उनका मानना है कि विदेशी ठिकानों की मेजबानी करने के बजाय UAE को आधुनिक सैन्य प्रणालियों की खरीद पर ध्यान देना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें