Get App

कंगाल पाकिस्तान से UAE ने वापस मांग लिया इतना बड़ा उधार! भारत के इस असर ने इस्लामाबाद को मुश्किल में डाला

Pakistan-UAE Rift: एक रिपोर्ट के अनुसार, UAE इस बात से नाराज है कि पाकिस्तान ईरान-अमेरिका युद्ध में तटस्थ रहने की कोशिश कर रहा है। खाड़ी देशों पर हुए ईरानी हमलों के खिलाफ पाकिस्तान की प्रतिक्रिया 'दब्बू' रही। पाकिस्तान खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है, जबकि UAE का मानना है कि इस स्थिति में 'मिडल ग्राउंड' जैसी कोई चीज नहीं है, या तो आप साथ हैं या खिलाफ

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 3:12 PM
कंगाल पाकिस्तान से UAE ने वापस मांग लिया इतना बड़ा उधार! भारत के इस असर ने इस्लामाबाद को मुश्किल में डाला
इस फैसले के पीछे UAE का भारत के प्रति बढ़ते झुकाव को एक बड़ी वजह माना जा रहा है

UAE Demand Repayment from Pakistan: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। पाक और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच दरार अब खुलकर सामने आ गई है। UAE ने अचानक पाकिस्तान से अपने 3.45 अरब डॉलर यानी करीब 28,000 करोड़ रुपये वापस मांग लिए, जिससे इस्लामाबाद और IMF दोनों ही सदमे में आ गए है। एक तो पाकिस्तान पहले से ही कंगाली का सामना कर रहा है उसी बीच इस आर्थिक झटके ने उसे झकझोर कर रख दिया है। वैसे इस फैसले के पीछे UAE का भारत के प्रति बढ़ते झुकाव को एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

UAE ने पाकिस्तान से मांगा अपना उधार

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के मुताबिक, उसने 23 अप्रैल को 1 अरब डॉलर अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट (ADFD) को चुकाए हैं, जबकि 2.45 अरब डॉलर पहले ही दिए जा चुके थे। UAE ने पहले वादा किया था कि वह 2027 में पाकिस्तान के IMF प्रोग्राम खत्म होने से पहले पैसे वापस नहीं मांगेगा। इस अचानक आए बदलाव ने कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

ईरान-US के बीच पाकिस्तान की 'मध्यस्थता' से नाराजगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें