UK incident: हादसा या कुछ और? ब्रिटेन में नाइट क्लब के बाहर अनियंत्रित कार ने लोगों को रौंदा, कई घायल

UK Shocking incident: इंग्लैंड पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन के डर्बी सिटी सेंटर में एक नाइट क्लब के बाहर कार ने कई पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल ले जाने से पहले मौके पर ही इलाज किया गया

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 10:33 AM
UK Shocking incident: ब्रिटेन के डर्बी में कार चालक को पैदल चलने वालों को टक्कर मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है

UK Shocking incident: ब्रिटेन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। इंग्लैंड के डर्बी सिटी सेंटर में एक नाइट क्लब के बाहर एक कार के पैदल चलने वालों को टक्कर मारने से कई लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार (28 मार्च) रात करीब 9:30 बजे (लोकल टाइम) शहर के फ्रायर गेट इलाके में हुई। एक काली सुजुकी स्विफ्ट कार अचानक एक नाइट क्लब के बाहर खड़ी भीड़ में घुस गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

एंबुलेस क्रू ने मौके पर ही घायलों का इलाज किया। फिर बाद में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद एक गाड़ी को रोक लिया गया। ड्राइवर की उम्र 30 साल बताई जा रही है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूके पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच शुरुआती स्टेज में है। उन्होंने सभी लोगों से पुलिस की मदद करने की अपील की। घटना के बाद कर्जन स्ट्रीट/चीपसाइड और फोर्ड स्ट्रीट के बीच फ्रायर गेट को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सड़क काफी समय तक बंद रहेगी।


एक अधिकारी ने कहा, "यह घटना रात करीब 9.30 बजे फ्रायर गेट पर हुई। इस हादसे में एक काली सुजुकी स्विफ्ट शामिल थी। डर्बीशायर कॉन्स्टेबुलरी ने कहा कि अधिकारियों ने तुरंत एक गाड़ी को रोका जिसके बारे में माना जा रहा था कि वह इसमें शामिल है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया  है। 30 साल का आरोपी अब पुलिस कस्टडी में है।"

पुलिस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि लोगों को अभी कोई खतरा है। लेकिन उन्होंने लोगों से कहा कि जांच जारी रहने तक वे उस इलाके से दूर रहें। एक अधिकारी ने कहा कि कर्जन स्ट्रीट और चीपसाइड के जंक्शन से लेकर फोर्ड स्ट्रीट तक फ्रायर गेट को बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा, "हालांकि हम जानते हैं कि यह चिंताजनक है। लेकिन हम लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हमें नहीं लगता कि जनता के लिए कोई खतरा है।" उन्होंने आगे कहा कि मामले में आगे अपडेट दिए जाएंगे। अधिकारी उन सभी से भी कह रहे हैं वे लोग सामने आएं जिन्होंने घटना के समय डर्बी में काली सुजुकी स्विफ्ट देखी हो।

स्थानीय MP कैथरीन एटकिंसन ने कहा कि वह इस घटना में घायलों की खबरों से बहुत सदमे में हैं। सांसद ने इसे एक गंभीर घटना बताया। उन्होंने कहा, "मेरी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं। मैं हमारी इमरजेंसी सेवाओं की आभारी हूं।" उन्होंने लोगों से पुलिस की सलाह मानने और अधिकारियों के साथ कोई भी जानकारी शेयर करने की अपील की।

ये भी पढ़ें- Agniveer Bharti 2026: पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा! दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में 20% पोस्ट रिजर्व, फिजिकल टेस्ट भी नहीं देना होगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।