UK Shocking incident: ब्रिटेन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। इंग्लैंड के डर्बी सिटी सेंटर में एक नाइट क्लब के बाहर एक कार के पैदल चलने वालों को टक्कर मारने से कई लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार (28 मार्च) रात करीब 9:30 बजे (लोकल टाइम) शहर के फ्रायर गेट इलाके में हुई। एक काली सुजुकी स्विफ्ट कार अचानक एक नाइट क्लब के बाहर खड़ी भीड़ में घुस गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।
