यूक्रेन ने 500 से ज्यादा ड्रोन से रूस पर किया अटैक, भयानक हमले में एक भारतीय की मौत

दूतावास के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात की। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा, “आज मॉस्को इलाके में एक ड्रोन हमले में एक भारतीय मजदूर की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में घायल मजदूरों से मुलाकात की।” फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है

अपडेटेड May 17, 2026 पर 7:21 PM
Story continues below Advertisement
यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर 500 से ज्यादा ड्रोन के साथ भयानक हमला किया है। (FILE PHOTO)

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर 500 से ज्यादा ड्रोन के साथ भयानक हमला किया है। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी ने रविवार को स्थानीय और सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि यूक्रेन ने रात भर में 500 से ज्यादा ड्रोन से रूस पर हमला किया जिसमें मॉस्को के पास कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं रूस में भारतीय दूतावास ने रविवार को जानकारी दी कि मॉस्को क्षेत्र में हुए एक ड्रोन हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

हमले में एक भारतीय की मौत

दूतावास के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात की। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा, “आज मॉस्को इलाके में एक ड्रोन हमले में एक भारतीय मजदूर की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में घायल मजदूरों से मुलाकात की।” फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है।


सामने आई ये बड़ी जानकारी 

रूस में भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा कि वह इस घटना में हुई जानमाल की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करता है। दूतावास ने बताया कि प्रभावित भारतीय मज़दूरों को हर संभव सहायता देने के लिए कंपनी प्रबंधन और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में काम किया जा रहा है। यह बयान रूस के उस दावे के कुछ घंटों बाद सामने आया, जिसमें कहा गया था कि उसे रातभर में लगभग 600 यूक्रेनी ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा। रूसी अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में चार लोगों की मौत हुई।

वहीं, वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इन हमलों को यूक्रेन पर रूस की लगातार सैन्य कार्रवाई का “पूरी तरह जायज़ जवाब” बताया। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के कारण दोनों देशों में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।