Get App

यूक्रेन ने 500 से ज्यादा ड्रोन से रूस पर किया अटैक, भयानक हमले में एक भारतीय की मौत

दूतावास के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात की। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा, “आज मॉस्को इलाके में एक ड्रोन हमले में एक भारतीय मजदूर की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में घायल मजदूरों से मुलाकात की।” फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2026 पर 7:21 PM
यूक्रेन ने 500 से ज्यादा ड्रोन से रूस पर किया अटैक, भयानक हमले में एक भारतीय की मौत
यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर 500 से ज्यादा ड्रोन के साथ भयानक हमला किया है। (FILE PHOTO)

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर 500 से ज्यादा ड्रोन के साथ भयानक हमला किया है। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी ने रविवार को स्थानीय और सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि यूक्रेन ने रात भर में 500 से ज्यादा ड्रोन से रूस पर हमला किया जिसमें मॉस्को के पास कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं रूस में भारतीय दूतावास ने रविवार को जानकारी दी कि मॉस्को क्षेत्र में हुए एक ड्रोन हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

हमले में एक भारतीय की मौत

दूतावास के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात की। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा, “आज मॉस्को इलाके में एक ड्रोन हमले में एक भारतीय मजदूर की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में घायल मजदूरों से मुलाकात की।” फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है।

सामने आई ये बड़ी जानकारी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें