Get App

Ukraine Attack on Russia : यूक्रेन ने रूस पर रातों रात मार दिए 500 ड्रोन, मास्को रीजन में मचा दी तबाही

Ukraine Attack on Russia : जानकारी के मुताबिक, 500 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन रूस के कई इलाकों में भेजे गए। इस हमले में मॉस्को इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने मॉस्को समेत एक दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में कुल 556 ड्रोन को मार गिराया

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 17, 2026 पर 2:42 PM
Ukraine Attack on Russia : यूक्रेन ने रूस पर रातों रात मार दिए 500 ड्रोन, मास्को रीजन में मचा दी तबाही
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग पांच साल बाद भी खत्म नहीं हो पाई है।

रूस-यूक्रेन जंग पांच साल बाद भी खत्म नहीं हो पाई है। तमाम सीजफायर की कोशिश के बाद भी रूस और यूक्रेन आमने-सामने हैं। दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसी बीच रविवार 17 अप्रैल को रूस पर यूक्रेन की ओर से बड़ा ड्रोन हमला किया गया। रात भर चले इन हमलों में मॉस्को समेत रूस के कई इलाकों को निशाना बनाया गया। रूस के अधिकारियों की अगर मानें तो इस अटैक में 500 से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

500 से ज्यादा ड्रोन से हमला 

जानकारी के मुताबिक, 500 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन रूस के कई इलाकों में भेजे गए। इस हमले में मॉस्को इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने मॉस्को समेत एक दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में कुल 556 ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय के मुताबिक, सुरक्षा बल लगातार ड्रोन हमलों को रोकने में जुटे रहे। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए कहा कि एक ड्रोन एक निजी घर पर गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि मलबे में एक व्यक्ति फंसा हुआ था। गवर्नर के अनुसार, सुबह के समय हुए इस हमले में दो अन्य पुरुषों की भी जान चली गई। हमले के बाद कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राहत-बचाव का काम जारी है।

रूस ने किया था कीव पर हमला 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें