US Airstrikes In Nigeria: अमेरिका ने नाइजीरिया में आतंकी संगठन ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (25 दिसंबर) रात एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। ट्रंप का कहा कि नाइजीरिया में ISIS ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहा है। उन्होंने ISIS आतंकियों को 'आतंकी कचरा' करार देते हुए लिखा कि यह संगठन लंबे समय से निर्दोष ईसाइयों की हत्या कर रहा है। राष्ट्रपति के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने कई परफेक्ट स्ट्राइक की।
