US Green Card Backlog News: अमेरिका में बसने और ग्रीन कार्ड हासिल करने का सपना देख रहे लाखों भारतीय पेशेवरों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। थिंक-टैंक 'नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी' (NFAP) के एक नए आकलन के अनुसार, अगर किसी भारतीय प्रोफेशनल ने जनवरी 2026 या उसके बाद एंप्लॉयमेंट-बेस्ड ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो उसे ग्रीन कार्ड पाने के लिए 179 साल तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
