Get App

US-Iran Deal पर नया बवाल, ईरान के दावे और लीक रिपोर्ट्स को ट्रंप ने बताया झूठ

US-Iran Deal : ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि, अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर सामने आई खबरें भ्रामक हैं। उन्होंने ईरान पर बातचीत के दौरान ईमानदारी नहीं बरतने का भी आरोप लगाया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “ईरान की ओर से फेक न्यूज़ मीडिया को जो शर्तें बताई गई हैं, उनका उन शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है जिन पर लिखित रूप से सहमति बनी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 9:54 PM
US-Iran Deal पर नया बवाल, ईरान के दावे और लीक रिपोर्ट्स को ट्रंप ने बताया झूठ
ट्रंप ने कहा कि ईरान की तरफ से मीडिया में जो खबरें और दावे किए गए हैं, वे उस समझौते से मेल नहीं खाते

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते से जुड़ी गलत जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरानी मीडिया में जिन शर्तों का जिक्र किया गया है, उनका वास्तविक बातचीत या प्रस्तावित समझौते से कोई संबंध नहीं है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की तरफ से मीडिया में जो खबरें और दावे किए गए हैं, वे उस समझौते से मेल नहीं खाते जिस पर दोनों देश तैयार हुए हैं।

ट्रंप का सख्त रिएक्शन

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि, अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर सामने आई खबरें भ्रामक हैं। उन्होंने ईरान पर बातचीत के दौरान ईमानदारी नहीं बरतने का भी आरोप लगाया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “ईरान की ओर से फेक न्यूज़ मीडिया को जो शर्तें बताई गई हैं, उनका उन शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है जिन पर लिखित रूप से सहमति बनी थी।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि समझौते को लेकर फैल रही कई रिपोर्टें सही तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और लोगों को ऐसी खबरों से सावधान रहना चाहिए।

ट्रंप ने आगे कहा, “ईरान की ओर से जो बातें कही जा रही हैं, जिनमें समझौते को लेकर दिए गए उनके हालिया बयान भी शामिल हैं, उनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। ऐसे लोगों के साथ बातचीत करना बेहद निराशाजनक है। उनके व्यवहार से नहीं लगता कि वे पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ बातचीत कर रहे हैं।” ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब ईरान के सरकारी मीडिया संस्थानों ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत से जुड़े एक मसौदा समझौते (ड्राफ्ट मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) की कुछ कथित शर्तें प्रकाशित कीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें