Get App

ट्रंप ने ईरान से बातचीत करने वाले दूतों की पाकिस्तान यात्रा अचानक कैंसिल की! मिडिल ईस्ट संकट में अब क्या होने जा रहा?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ लंबी बातचीत की। हालांकि, इस बातचीत में किसी बड़ी सफलता के संकेत नहीं मिले। ईरानी राजनयिक सूत्रों के अनुसार, तेहरान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत के दौर को खारिज कर दिया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 25, 2026 पर 11:02 PM
ट्रंप ने ईरान से बातचीत करने वाले दूतों की पाकिस्तान यात्रा अचानक कैंसिल की! मिडिल ईस्ट संकट में अब क्या होने जा रहा?
ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने वाली प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर की पाकिस्तान यात्रा को अंतिम समय में कैंसिल कर दिया। ये दूत इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों के साथ युद्ध विराम और शांति वार्ता के लिए रवाना होने वाले थे। ट्रंप ने इस फैसले के पीछे ईरानी नेतृत्व के भीतर मचे घमासान और भ्रम का हवाला दिया है।

ट्रंप ने कहा- 18 घंटे की उड़ान का कोई मतलब नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्स न्यूज से फोन पर बातचीत और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप ने अपना रुख स्पष्ट किया। ट्रंप ने कहा है कि 'मैंने अपने लोगों से कह दिया है कि वे कहीं नहीं जा रहे। आप कुछ न हासिल होने वाली बातचीत के लिए 18 घंटे की उड़ान नहीं भरेंगे। हमारे पास सारे कार्ड्स हैं, उनके पास कुछ नहीं! अगर वे बात करना चाहते हैं, तो उन्हें बस हमें फोन करना होगा।' ट्रंप ने आगे लिखा कि ईरानी नेतृत्व में जबरदस्त गुटबाजी है और उन्हें खुद नहीं पता कि वहां प्रभारी कौन है।

उधर ईरान कर रहा पाकिस्तान की तारीफ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें