Get App

US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, क्या अमेरिका-ईरान लड़ाई खत्म होने जा रही है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अप्रैल को एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान से लड़ाई खत्म होने के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार शांति समझौता करने के लिए तैयार है। उनके इस बयान से इस लड़ाई के जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 5:56 PM
US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, क्या अमेरिका-ईरान लड़ाई खत्म होने जा रही है?
अमेरिका-ईरान की लड़ाई 28 फरवरी को शुरू हुई थी। इसका असर ज्यादातर एसेट्स क्लास पर पड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 15 अप्रैल को एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान से लड़ाई खत्म होने के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार शांति समझौता करने के लिए तैयार है। उनके इस बयान से यह माना जा रहा है कि अमेरिका का रुख अब नरम हो रहा है। इससे पहले ट्रंप ने ईरान के बारे में आक्रामक रुख दिखाया था।

ट्रंप ने कहा कि लड़ाई खत्म होने के काफी करीब

ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस की एक एंकर को दिए इंटरव्यू में कहा, "हमने उन्हें बुरी तरह पराजित किया है। मुझे लगता है कि यह लड़ाई खत्म होने के करीब है। मेरा मानना है कि हम लड़ाई के अंत के काफी नजदीक हैं...लड़ाई जारी रही तो ईरान को दोबारा खड़ा करने में 20 साल से ज्यादा वक्त लगेगा।" उन्होंने कहा कि वे (ईरान) समझौते के लिए बेकरार हैं। यह इंटरव्यू प्री-रिकॉर्डेड था।

लड़ाई खत्म होने की उम्मीद में शेयर बाजारों में तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें