Get App

Hormuz Blockade: होर्मुज पर अमेरिका ने शुरू की नाकाबंदी, ट्रंप ने कहा - 'दखल दिया तो उड़ा देंगे'

US-Iran War : ट्रंप के धमकी से पहले अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, नीदरलैंड, इटली, जर्मनी और कनाडा ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इन देशों ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि वे होर्मुज की इस नाकेबंदी में अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 9:04 PM
Hormuz Blockade: होर्मुज पर अमेरिका ने शुरू की नाकाबंदी, ट्रंप ने कहा - 'दखल दिया तो उड़ा देंगे'
ट्रंप की धमकी- इसके पास आए ईरानी जहाज तबाह करेंगे,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को घुटनों पर लाने के लिए इसकी नेवल नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री नाकाबंदी शुरू हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ईरान को धमकी दी। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना समुद्र की सतह में पड़ी है, पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। हमने उनके एक दो नहीं, 158 जहाजों को निशाना बनाया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आता है, तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए वही तरीका इस्तेमाल होगा, जिससे समुद्र में ड्रग तस्करों के जहाज रोके जाते हैं, यानी तेजी और सख्ती से।

धमकी के बीच अकेले पड़े ट्रंप

वहीं ट्रंप के धमकी से पहले अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, नीदरलैंड, इटली, जर्मनी और कनाडा ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इन देशों ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि वे होर्मुज की इस नाकेबंदी में अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे। विशेष रूप से ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और ट्रंप के बीच संबंध बेहद तल्ख हो गए हैं। ब्रिटेन ने स्पष्ट किया है कि वह समुद्री रास्तों की आजादी का पक्षधर है, न कि उन्हें बंद करने का।

फिर से मंडराने लगे तबाही के बादल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें