Get App

US-Iran Deal: 'समझौता अब बेहद करीब...', ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा दावा, ट्रंप ने भी दिखाई दिलचस्पी

ईरान का खिलाफ चल रहे अमेरिका-इजरायल के युद्ध की सबसे बड़ी वजह परमाणु प्रोग्राम ही है। ईरान सालों से अपने परमाणु प्रोग्राम पर काम कर रहा है। वहीं अमेरिका हमेशा इसका विरोध करता रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुले मंच से कई बार कह चुके हैं कि वे ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 10:47 PM
US-Iran Deal: 'समझौता अब बेहद करीब...', ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा दावा, ट्रंप ने भी दिखाई दिलचस्पी
US Iran War: मिडिल ईस्ट में बीते तीन महीने से जारी तनाव अब खत्म होता दिख रहा है।

मिडिल ईस्ट में बीते तीन महीने से जारी तनाव अब खत्म होता दिख रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में काफी प्रगति हुई है और दोनों देश किसी समझौते के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को लेकर हम पहले कभी इतने करीब नहीं थे।" उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का भी जिक्र किया, जहां अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत हुई थी। वहीं इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अब्बास अराग़ची के बयान का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

ईरान ने कही ये बात

अरागची ने कहा कि जब तक समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जाता, तब तक उसके बारे में किसी तरह की अटकलें लगाने से बचना चाहिए। उनका कहना था कि अधूरी जानकारी के आधार पर चर्चा करने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरानी मीडिया में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते से जुड़ी कुछ कथित जानकारियां सामने आई हैं। इन खबरों के बाद दोनों देशों के बीच होने वाले समझौते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


मिडिल ईस्ट में बीते तीन महीने से जारी तनाव अब खत्म होता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें