Get App

US Iran War: 'ईरान ने मान ली हार, अब वो मिडिल ईस्ट का दबंग देश नहीं रहा' ट्रंप ने तेहरान को दी बड़े हमले की धमकी

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान की यह माफी अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों का नतीजा है। उन्होंने लिखा कि ईरान को अमेरिकी और इजरायली हमलों से भारी नुकसान हुआ है और इसी वजह से उसे अपने पड़ोसियों से माफी मांगनी पड़ी

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 5:41 PM
US Iran War: 'ईरान ने मान ली हार, अब वो मिडिल ईस्ट का दबंग देश नहीं रहा' ट्रंप ने तेहरान को दी बड़े हमले की धमकी
US Iran War: 'ईरान ने मान ली हार, अब वो मिडिल ईस्ट का दबंग देश नहीं रहा' ट्रंप ने तेहरान को दी बड़े हमले की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तंज कसते हुए कहा है कि अब ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने “झुक गया है” और माफी मांगने को मजबूर हुआ है। ट्रंप ने यह बयान तब दिया जब ईरान के राष्ट्रपति ने कुछ ही देर पहले अपने पड़ोसी देशों से मिसाइल हमलों के लिए माफी मांगी और कहा कि वह आगे से उन पर हमला नहीं करेंगे, जब तक की उनकी धरती से ईरान के खिलाफ कोई मिसाइल नहीं दागी जाती।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान की यह माफी अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों का नतीजा है। उन्होंने लिखा कि ईरान को अमेरिकी और इजरायली हमलों से भारी नुकसान हुआ है और इसी वजह से उसे अपने पड़ोसियों से माफी मांगनी पड़ी।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान पहले पूरे मध्य पूर्व पर दबदबा बनाना चाहता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

उन्होंने कहा, “ईरान जो अभी बुरी तरह पिट रहा है, उसने अपने मध्य पूर्व के पड़ोसी देशों से माफी मांग ली है और वादा किया है कि अब उन पर मिसाइल नहीं दागेगा। यह वादा सिर्फ इसलिए किया गया, क्योंकि अमेरिका और इजरायल ने लगातार उस पर हमला किया।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें