अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 23 मई को कहा कि ईरान के साथ बातचीत में कुछ प्रगति हुई है। भारत की यात्रा पर आए रुबियो ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कुछ आगे बढ़ी है। पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते पर लगी हैं।
