Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ईरान एक नया 'एक्सक्लूजन जोन' (Exclusion Zone) बनाने की तैयारी कर रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि इस इलाके में एंट्री कर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश करने वाले कमर्शियल जहाजों की पहचान होने पर उन्हें तेहरान की प्रतिबंधित लिस्ट में डाला जा सकता है।
