Get App

इस शुक्रवार-शनिवार तक... ट्रंप ने ईरान पर हमले का बनाया नया प्लान, क्या नया सिग्नल दिया?

US- Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर युद्ध की नई तारीखों का संकेत दे दिया है। ट्रंप ने खुले तौर पर चेतावनी दी है कि नए सैन्य एक्शन को लेकर फैसला अगले दो या तीन दिनों में... शायद शुक्रवार या शनिवार, या फिर अगले हफ्ते की शुरुआत में लिया जा सकता है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 20, 2026 पर 7:13 AM
इस शुक्रवार-शनिवार तक... ट्रंप ने ईरान पर हमले का बनाया नया प्लान, क्या नया सिग्नल दिया?
मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे तनाव को लेकर इस वक्त एक और बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे तनाव को लेकर इस वक्त एक और बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर एक नया और बेहद आक्रामक टाइमलाइन सिग्नल दिया है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के पास समझौते के लिए बेहद सीमित समय बचा है और अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो इसी शुक्रवार-शनिवार तक या फिर अगले हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी सेना ईरान पर दोबारा और बड़ा हमला बोल सकती है। महज एक दिन पहले खाड़ी देशों की गुहार पर हमला टालने वाले ट्रंप के इस नए बयान ने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों और तेल बाजारों में खलबली मचा दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर युद्ध की नई तारीखों का संकेत दे दिया है। ट्रंप ने खुले तौर पर चेतावनी दी है कि नए सैन्य एक्शन को लेकर फैसला अगले दो या तीन दिनों में... शायद शुक्रवार या शनिवार, या फिर अगले हफ्ते की शुरुआत में लिया जा सकता है।

हमले से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर थे

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान उनके उस दावे के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शीर्ष नेताओं के अनुरोध पर उन्होंने मंगलवार को होने वाले हमले को रोक दिया था। ट्रंप ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई को मंजूरी देने से महज एक घंटे की दूरी पर थे। उन्होंने कहा था कि हम पूरी तरह से तैयार थे लेकिन कूटनीति और बातचीत को एक आखिरी मौका देने के लिए मैंने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दिया। लेकिन ट्रंप के ताजा बयान अब अलग ही संकेत दे रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें