US-Iran War : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव का असर अब होर्मुज स्ट्रेट पर भी दिखने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में UAE के दो तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हमले में 6 भारतीयों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं।
