US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तीन कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने बुधवार (8 जुलाई) सुबह ईरान के खिलाफ शक्तिशाली सैन्य हमले किए। ईरान में कई जगह विस्फोटों की खबर है। ईरान के बंदर अब्बास, केशम और सीरिक इलाके में जोरदार धमाके सुने गए। सीजफायर के बाद ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा हमला है।
