US-Iran War: 'आज पाकिस्तान में डील...', ईरान से समझौते को लेकर अब ट्रंप का नया दावा

US-Iran War : ट्रंप ने मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि समझौता आज ही हो सकता है। बता दें कि, इससे पहले मीडिया को दिए गए एक और इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया था कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अमेरिकी डेलिगेशन बातचीत के लिए इस्लामाबाद रवाना हो गया है और कुछ ही घंटों में वहां पहुंच जाएगा

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 8:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
US-Iran-Israel War: शांति समझौते के लिए होने वाली बातचीत से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए होने वाली बातचीत से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ डील आज पाकिस्तान में साइन होगी। उन्होंने मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि समझौता आज ही हो सकता है। बता दें कि, इससे पहले मीडिया को दिए गए एक और इंटरव्यू में ट्रंप  ने बताया था कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अमेरिकी डेलिगेशन बातचीत के लिए इस्लामाबाद रवाना हो गया है और कुछ ही घंटों में वहां पहुंच जाएगा।

बता दें कि, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में एक डेलिगेशन दूसरे दौर की बातचीत के लिए पहले ही पाकिस्तान पहुंच रहा है। वहीं बातचीत से पहले, तेहरान (ईरान) का कहना है कि उसका अमेरिका के साथ इस नई बातचीत में शामिल होने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।


वहीं ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि वह इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं जिसने पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया है और दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल मचा दी है। इसी शांति की तलाश में उन्होंने पाकिस्तान में अपने वार्ताकार भेजे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पुरानी धमकी को फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा है कि यदि ईरान इस समझौते के लिए राजी नहीं होता है, तो वे ईरान के ऊर्जा केंद्रों (Energy Infrastructure) पर हमला कर देंगे।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को जंग शुरु हुआ था। वहीं जंग के शुरू होने के 48 घंटे के अंदर अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामुनैई को मार गिराया था, जिसके बाद ईरान ने भी काफी तगड़ा पलटवार किया था। वहीं करीब 45 दिन बाद इस जंग में सीजफायर हुआ था। वहीं दोनों देशों में दो हफ्ते के सीजफायर की अवधि 22 अप्रैल को खत्म हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।