अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए होने वाली बातचीत से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ डील आज पाकिस्तान में साइन होगी। उन्होंने मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि समझौता आज ही हो सकता है। बता दें कि, इससे पहले मीडिया को दिए गए एक और इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया था कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अमेरिकी डेलिगेशन बातचीत के लिए इस्लामाबाद रवाना हो गया है और कुछ ही घंटों में वहां पहुंच जाएगा।
