पश्चिम एशिया में लगभग एक महीने से जंग चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस दौरान ईरान में जमीनी हमला करने की धमकी दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप का असली प्लान है कि अमेरिकी सेना ईरान में घुसकर करीब 400 किग्रा एनरिच्ड यूरेनियम जब्त कर ले। वहीं अब जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को बड़ी धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए एक “ज्यादा समझदार” सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं होती और होर्मुज को दोबारा नहीं खोला जाता, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा ढांचे, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को निशाना बना सकता है।
