Get App

US-Iran War Update: सीजफायर के तमाम दावों के बीच फिर शुरू होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ी टेंशन

US-Iran War Update: ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद करने की घोषणा की है। ईरान ने इस कदम के पीछे अमेरिका और इजरायल पर हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस बीच, आज स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच एक शांति वार्ता होने जा रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 7:31 AM
US-Iran War Update: सीजफायर के तमाम दावों के बीच फिर शुरू होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ी टेंशन
US-Iran War Update: ईरान-अमेरिका के बीच तीन महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए एक समझौता हुआ है

US-Iran War Update: ईरान ने घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया गया है। लेबनान पर इजरायल की सैन्‍य कार्रवाई जारी रहने का हवाला देते हुए यह फैसला किया गया है। ईरान ने कहा है कि यह संघर्ष खत्‍म करने की प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने में अमेरिका विफल रहा है। तेहरान ने कहा कि इससे उस पर विश्‍वास कम हुआ है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब इस सप्‍ताह के शुरू में अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते के बाद होर्मुज के रास्‍ते कमर्शियल जहाजों की आवाजाही फिर शुरू हो गई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने तीन महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तकनीकी पहलुओं पर बातचीत आज स्विट्जरलैंड में वार्ताकारों द्वारा की जानी है।

अमेरिका ने ईरान के दावे को किया खारिज

इस बीच, अमेरिकी सेना ने जलडमरूमध्य पर ईरान के कंट्रोल के दावे को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर तेहरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ, तो वे इस शिपिंग लेन पर अमेरिकी टोल लागू करेंगे। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA का कहना है कि देश का प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच गया है। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेरी ग़ालिबाफ कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें