Get App

ईरान के सरकारी टीवी पर हुआ बड़ा ऐलान: US F-35 के पायलट को जिंदा पकड़ो और इनाम पाओ!

US Iran War: F-35 विमान गिराने और पायलट को पकड़ने के दावे ने पश्चिमी देशों की सेना में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि अमेरिका ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इससे पहले 19 मार्च को एक F-35 को नुकसान होने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 8:28 PM
ईरान के सरकारी टीवी पर हुआ बड़ा ऐलान: US F-35 के पायलट को जिंदा पकड़ो और इनाम पाओ!
ईरान के सरकारी टीवी पर की गई बड़ी घोषणा- US के पायलट को जिंदा पकड़ो और इनाम पाओ

ईरान की न्यूज एजेंसी ने ऐसा दावा किया कि ईरान की सेना ने एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को गिरा दिया और उसका पायलट अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की हिरासत में है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन इस बीच ईरान के सरकारी टीवी पर एक घोषणा की गई कि जो भी अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ेगा उसे इनाम दिया जाएगा।

ईरान के सरकारी टीवी पर बुर्का पहने एक महिला कागज पर लिखा ऐलान पढ़ती है, “ध्यान दें, प्यारे दर्शकों। ध्यान दें, कोगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के रहने वालों, इज्जतदार और बहादुर लोगों, अगर आप दुश्मन के पायलट या पायलटों को पकड़कर पुलिस या मिलिट्री फोर्स को जिंदा सौंप देते हैं, तो आपको एक कीमती इनाम मिलेगा।”

F-35 विमान गिराने और पायलट को पकड़ने के दावे ने पश्चिमी देशों की सेना में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि अमेरिका ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इससे पहले 19 मार्च को एक F-35 को नुकसान होने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

साथ ही टीवी पर चल रहे एक और मैसेज में लोगों से ये भी कहा गया कि “अगर पायलट दिखे तो गोली मार दो”, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें