US-Israel-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में निर्णायक जीत का दावा किया है। गुरुवार (2 अप्रैल) को राष्ट्र को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में तेजी से और जबरदस्त सैन्य सफलता हासिल की है। ट्रंप के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि वॉशिंगटन कुछ ही हफ्तों में युद्ध को खत्म करने की तैयारी कर रहा है। संघर्ष शुरू होने के लगभग पांच हफ्ते बाद दिए गए अपने संबोधन में युद्ध के मैदान में मिली सफलताओं, ईरान के सैन्य ठिकानों के विनाश और वॉशिंगटन के इस लक्ष्य पर जोर दिया गया कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।
