Get App

9/11 के बाद अमेरिका में ऐतिहासिक एयर शटडाउन! 11,000 उड़ानें रद्द, साइबर अटैक पर क्या बोली सरकार?

US Airspace Shutdown: कम्युनिकेशन आउटेज के कारण अमेरिका में अचानक सभी उड़ानों को रोकना पड़ा, जिससे 9/11 के बाद दूसरी बार ऐसा बड़ा संकट की स्थिति है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इसके पीछे कोई साइबर हमला या माइक्रोसॉफ्ट की गड़बड़ी नहीं, बल्कि पुराना हार्डवेयर है। इस ऐतिहासिक शटडाउन के कारण हजारो फ्लाइट्स रद्द हो गईं है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 10:02 AM
9/11 के बाद अमेरिका में ऐतिहासिक एयर शटडाउन! 11,000 उड़ानें रद्द, साइबर अटैक पर क्या बोली सरकार?
शुक्रवार को 4,700 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि 10,000 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं

US Nationwide Flight Shutdown Lifted: अमेरिका में शुक्रवार, 13 नवंबर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूरे देश में उड़ानों के टेकऑफ पर अचानक रोक लगा दी गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सेंटर्स में कम्युनिकेशन आउटेज की वजह से यह बड़ा कदम उठाया गया था। वैसे अब अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने पुष्टि की है कि देश के एयरस्पेस को फिर से खोल दिया गया है।

गौरतलब है कि 9/11 आतंकी हमलों के बाद यह केवल दूसरा मौका था, जब अमेरिकी हवाई क्षेत्र में इस स्तर का अलर्ट जारी कर देशभर की उड़ानों को जमीन पर रोकना पड़ा।

'साइबर अटैक या Microsoft आउटेज से कोई लिंक नहीं'

अचानक विमानों की आवाजाही रुकने से लोगों में दहशत फैल गई थी और सोशल मीडिया पर इसे साइबर हमले या हालिया माइक्रोसॉफ्ट सर्विस आउटेज से जोड़कर देखा जाने लगा था। इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन ने किसी भी साइबर अटैक की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें