US-Iran War: मिडिल ईस्ट में महातबाही! ट्रंप के इशारे पर अमेरिका ने ईरान पर की भीषण बमबारी
US Iran War Fresh Strikes: अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और भीषण सैन्य कार्रवाई करते हुए उसके कई तटीय शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए हैं। इस अमेरिकी बमबारी से ईरान का सबसे बड़ा पोर्ट सिटी बंदर अब्बास दहल उठा है और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है
इस तबाही से बौखलाए ईरान ने भी तुरंत पलटवार किया है
US Iran War Escalation: करीब 2 महीने की शांति के बाद मिडिल ईस्ट एक बार फिर से तबाही शुरू हो चुकी है। बीते दिन ट्रंप ने सीजफायर तोड़ने का ऐलान किया और आज भयंकर अटैक शुरू हो गया है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और भीषण सैन्य कार्रवाई करते हुए उसके कई तटीय शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए हैं। इस अमेरिकी बमबारी से ईरान का सबसे बड़ा पोर्ट सिटी बंदर अब्बास दहल उठा है और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
इस तबाही से बौखलाए ईरान ने भी तुरंत पलटवार किया है। ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों वाले दो देशों कुवैत और बहरीन पर मिसाइलों और सुसाइड ड्रोनों से भीषण हमला बोल दिया है। इस ताजा टकराव के बाद दुनिया भर में हड़कंप मच गया है और कच्चे तेल की कीमतें अचानक रॉकेट की तरह बढ़ गई हैं।
ईरान के इन बड़े शहरों पर गिरे अमेरिकी बम
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने साफ किया कि यह हमला 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षा के लिए किया गया है। अमेरिकी फाइटर जेट्स और मिसाइलों ने ईरान के दक्षिणी तट से लेकर ओमान की खाड़ी तक भारी तबाही मचाई:
बंदर अब्बास: ईरान का सबसे बड़ा बंदरगाह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का मुख्य नेवी बेस इस हमले में बुरी तरह दहल गया।
चाबहार और कोनारक: भारत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण चाबहार पोर्ट के पास भी अमेरिकी बम गिरे हैं। यहाँ मरीन ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर को निशाना बनाया गया, जिससे पूरे शहर की बत्ती गुल हो गई।
उत्तरी ईरान तक हमला: अमेरिका ने केवल दक्षिण ही नहीं, बल्कि उत्तरी ईरान के अक्काला शहर में एक रेलवे ब्रिज को भी बमबारी कर उड़ा दिया है।
ईरान का खौफनाक पलटवार, कुवैत और बहरीन पर दागीं मिसाइलें
अमेरिका की इस भीषण बमबारी के जवाब में ईरान ने अपनी मिसाइलों का रुख कुवैत और बहरीन की तरफ मोड़ दिया, क्योंकि इन दोनों देशों में बड़े अमेरिकी मिलिट्री बेस हैं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम लगातार ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को आसमान में ही इंटरसेप्ट कर रहे हैं।
इस भीषण गोलाबारी को देखते हुए पड़ोसी देश कतर ने भी कुछ समय के लिए देश में 'एलिवेटेड सिक्योरिटी थ्रेट' घोषित कर दिया था।
'दोबारा किया, तो अंजाम बहुत बदतर होगा'
इस महातबाही के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान को सीधे शब्दों में बर्बाद करने की धमकी दी है। ट्रंप ने लिखा, 'यह ईरान द्वारा कल हमारे जहाजों पर किए गए हमले का करारा बदला है। अगर ईरान ने दोबारा ऐसी हिमाकत की, तो अंजाम इससे भी कहीं ज्यादा बदतर और भयानक होगा!'
इसके साथ ही नाटो समिट में ट्रंप ने ईरान के साथ हुए शांति समझौते (MOU) को पूरी तरह 'खत्म' घोषित कर दिया और ईरानी नेताओं को 'बेईमान' करार दिया।
ईरान ने दी परमाणु हथियार बनाने की धमकी!
दूसरी तरफ, ईरान के टॉप नेगोशिएटर मोहम्मद बखेर कलीबाफ ने भी अमेरिका को ललकारते हुए एक्स पर लिखा, 'अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि अब दादागिरी का जमाना गया। अगर तुम हमें मारोगे, तो हम भी तुम्हें चुन-चुनकर मारेंगे।'
ईरान की संसद ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका नहीं रुका, तो ईरान परमाणु अप्रसार संधि (NPT) से बाहर निकल जाएगा, अपनी न्यूक्लियर नीति बदलकर परमाणु बम बना लेगा और पूरी दुनिया की लाइफलाइन माने जाने वाले 'बाब-अल-मंडेब' जलडमरूमध्य को भी हमेशा के लिए ब्लॉक कर देगा।
क्रूड ऑयल मार्केट में हड़कंप, और बढ़ेंगी कीमतें!
इस भीषण जंग की वजह से दुनिया के 20% तेल की सप्लाई करने वाले 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' पर पूरी तरह संकट मंडरा रहा है। इस तबाही की खबर आते ही ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 1% से ज्यादा उछलकर $78.80 प्रति बैरल पर पहुंच गईं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह जंग नहीं रुकी, तो कच्चा तेल एक बार फिर $120 के पार जा सकता है, जिससे भारत सहित पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे।