शुक्रवार को अमेरिका में 4 घंटे के लिए फ्लाइट सेवा एकदम ठप हो गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में कम्युनिकेशन फेल होने की वजह से हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद का सबसे लंबा देशव्यापी फ्लाइट शटडाउन देखा गया। 'फ्लाइटरडार24' के अनुसार, शुक्रवार को 4,700 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं और 10,000 उड़ानों में देरी हुई। इसके अलावा, शनिवार के लिए भी 700 उड़ानें रद्द की गईं।
