Trump Tariff : ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, भारत पर लगाया 25% एक्स्ट्रा टैरिफ

Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। अब उन्होंने 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रुस से तेल खरीदने के कारण भारत पर यह टैरिफ लगाया है

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 8:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trump : डोनाल्ड ट्रंप, भारत की अर्थव्यवस्था के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं।

Trump Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक नया बम फोड़ा है। ट्रंप ने  भारत पर बुधवार शाम एक्स्ट्रा 25% टैरिफ लगाया है। बता दें कि ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रुस से तेल खरीदने के कारण भारत पर यह टैरिफ लगाया है।

कुछ दिन पहले भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया था, उस घोषणा के साथ ही उन्होंने दावा किया था कि रूस की तरह भारत की इकोनॉमी भी डेड हो चुकी है। वहीं बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार भारत पर टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप ने बीते हफ्ते धमकी देते हुए कहा था कि भारत ना केवल रुस से तेल खरीदता है, फिर उसे खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है। उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रुस के हाथों कितने लोग मर रहे हैं, इसलिए मैं उन पर ज़्यादा टैरिफ लगाऊंगा।


बता दें कि ट्रंप ने भारत पर पिछले सप्ताह 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो 1 अगस्‍त से प्रभावी होने वाला थालेकिन अब इसे एक सप्‍ताह के लिए टाल दिया गया था और अब ये सात अगस्त से लागू होने वाला थावहीं अब 6 अगस्त को ही ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत और टैरिफ लगा दिया है

भारत ने पहले दिया था ये जवाब

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति टैरिफ को लेकर बीते सोमवार को भारत सरकार ने जवाब भी दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने रूस से तेल आयात इसलिए बढ़ाया क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद पारंपरिक आपूर्ति यूरोप की तरफ मोड़ दी गई थी। यह कदम अमेरिका द्वारा भी उस समय वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। पश्चिमी देशों की दोहरी नीति की आलोचना करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो देश आज भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे खुद भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि भारत का यह व्यापार उसकी राष्ट्रीय ज़रूरतों और हितों के चलते किया जा रहा है, जबकि दूसरों के लिए ऐसा कोई मजबूरी का कारण नहीं है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।