व्यापार
वॉइट हाउस से ट्रंप की अपील, यहूदियों को समर्थन का वादा
Trump On Islamic Terrorism | ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी समुदाय पर हुए घातक हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों से इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। वॉइट हाउस में यहूदियों के हनुक्का कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा,' सभी देशों को कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद की बुरी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़े होना चाहिए और हम ऐसा कर रहे हैं।' रविवार शाम को सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले में 15 लोगों की जान चली गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसे इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकवादी हमला कहा है।