ट्रंप ने जापान की पहली महिला PM की तारीफों के बांधे पुल
Trump Visit Japan | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों एशिया के दौरे पर हैं जहां उनका शेड्यूल बेहद टाइट है। मंगलवार को उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने ताकाइची की जमकर तारीफ की है।
डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में ताकाइची की भूमिका को बड़ी बात बताया और जापान के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। ट्रंप ने कहा कि ताकाइची महान प्रधानमंत्रियों में से एक होंगी। अमेरिका को जापान का सबसे अहम सहयोगी बताते हुए ट्रंप ने कहा, "जापान की मदद के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा। हम सबसे मजबूत स्तर पर सहयोगी हैं।"