US-Iran War: ईरान के​ खिलाफ हमलों पर रोक! ट्रंप का ऐलान- पांच दिन तक यहां नहीं करेंगे अटैक

ईरान के साथ बीते 23 दिनों से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान में पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों को अगले 5 दिनों तक हमले न किए जाएं

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 5:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच बीते 23 दिनों से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने सोमवार को ऐलान किया कि, अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर कि पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए। ट्रंप ने बताया कि बीते दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत रही है, जोकि आगे भी जारी रहेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान में पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों को अगले 5 दिनों तक हमले न किए जाएं। दरअसल ट्रम्प ने दो दिन पहले ईरान को धमकी दी थी कि अगर 48 घंटे में होर्मुज रूट नहीं खोला गया तो वो ईरान के पावर प्लांट पर बड़ा हमला करेंगे।


ट्रंप ने किया ये बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत काफी सकारात्मक रही है और इसका मकसद दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी को खत्म करना है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों तक लंबी और विस्तार से बातचीत हुई, जिसका मकसद मध्य-पूर्व में दोनों देशों के बीच चल रही दुश्मनी को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि इन चर्चाओं के बाद उन्होंने अमेरिकी युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले सभी तय सैन्य हमलों को रोक दिया जाए। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि बातचीत का माहौल सकारात्मक और रचनात्मक रहा है और यह चर्चा आगे भी जारी रहेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि हमलों को टालने का फैसला आगे होने वाली बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।