US-Iran War : 'सबको नर्क में पहुंचा देंगे...', होर्मुज नहीं खोलने पर ईरान को ट्रंप ने दी सबसे बड़ी धमकी

US-Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में काफी सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर यह रास्ता नहीं खोला गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए मंगलवार तक का समय भी तय किया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, " मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ मनाया जाएगा। हमला ऐसा होगा, जैसा कुछ पहले कभी नहीं देखा गया होगा

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 6:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान को चेताते हुए कहा है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोले। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका बड़ा खामियाजा ईरान को भुगतना पड़ सकता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में ईरानियों को पागल और बास्टर्ड भी कहा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ईरान से कहा-होर्मुज खोल दो, वरना तुम्हें नर्क में पहुंचा देंगे।

ईरान को दी सबसे बड़ी धमकी 


अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में काफी सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर यह रास्ता नहीं खोला गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए मंगलवार तक का समय भी तय किया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, " मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ मनाया जाएगा। हमला ऐसा होगा, जैसा कुछ पहले कभी नहीं देखा गया होगा!! होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दो! वरना तुम नर्क में रहोगे!

ट्रंप ने फिर दी सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं—या तो वह कोई समझौता करे या फिर होर्मुज स्ट्रेट को खोल दे, वरना उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पहले भी ईरान को नियम मानने के लिए 10 दिन का समय दिया था। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखे अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, “याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज खोलने के लिए दस दिन दिए थे?” उन्होंने आगे कहा कि अब समय तेजी से खत्म हो रहा है और 48 घंटे बाद हालात बहुत गंभीर हो सकते हैं।

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले 21 मार्च को ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर बिना किसी शर्त के होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोलता, तो वह ईरान के पावर प्लांटों को पूरी तरह नष्ट कर देंगे। हालांकि, दो दिन बाद उन्होंने कहा कि ईरानी अधिकारियों के साथ “अच्छी और सार्थक बातचीत” चल रही है। इसी वजह से उन्होंने पावर प्लांटों पर किसी भी संभावित हमले को पांच दिनों के लिए टाल दिया। बाद में इस समय सीमा को बढ़ाकर सोमवार रात 8 बजे तक कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।