Get App

Scott Bessent: गोल्ड मार्केट में क्यों आई सुनामी? अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया सोने की कीमतों में मची उथल-पुथल का असली राज

Scott Bessent On Gold Prices: भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी, लेकिन बेसेंट का मानना है कि यह मजबूती ठोस आधार पर नहीं बल्कि सट्टेबाजी पर टिकी थी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 7:47 AM
Scott Bessent: गोल्ड मार्केट में क्यों आई सुनामी? अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया सोने की कीमतों में मची उथल-पुथल का असली राज
उन्होंने सोने के भाव में आई अप्रत्याशित तेजी के लिए सीधे तौर पर चीन के सट्टेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है

Treasury Secretary Scott Bessent: पिछले हफ्ते सोने के भाव में आई 'सुनामी' ने सबको हैरान कर दिया। दुनिया भर के निवेशकों की नजरें इस समय सोने की चमक पर टिकी हैं। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक न्यूज चैनल के साथ एक बातचीत में भाव में अचानक आई तेजी के पीछे के रहस्य से पर्दा उठाया है। उन्होंने सोने के भाव में आई अप्रत्याशित तेजी के लिए सीधे तौर पर चीन के सट्टेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। बेसेंट के मुताबिक, सोने की कीमतों में आई हालिया बेतहाशा तेजी और फिर अचानक आई गिरावट के पीछे चीन के बाजारों में जारी अनियंत्रित ट्रेडिंग गतिविधियां थीं। उन्होंने इसे एक 'क्लासिक स्पेकुलेटिव ब्लोऑफ' करार दिया, यानी एक ऐसा गुब्बारा जो सट्टेबाजी की हवा से फूलकर अचानक फट गया।

चीन में मार्जिन की सख्ती से फूटा सट्टेबाजी का 'गुब्बारा'

बेसेंट ने खुलासा किया कि चीन में सोने की ट्रेडिंग इतनी अनियंत्रित हो गई थी कि वहां के अधिकारियों को 'मार्जिन रिक्वायरमेंट्स' को कड़ा करना पड़ा। जब सट्टेबाजों के पास नकदी की कमी हुई, तो उन्होंने अपनी पोजीशन काटना शुरू किया, जिससे रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा सोना अचानक धड़ाम हो गया। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी, लेकिन बेसेंट का मानना है कि यह मजबूती ठोस आधार पर नहीं बल्कि सट्टेबाजी पर टिकी थी।

डॉलर की वापसी और Dow Jones ने छुआ '50,000' का ऐतिहासिक शिखर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें