वेनेजुएला में बुधवार (24 जून) शाम को एक मिनट के भीतर दो तेज भूकंप आए। पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 और दूसरे की 7.5 मापी गई। इन दोनों भूकंपों के तेज झटके पूरे इलाके में महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग तुरंत अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह पिछले 100 से अधिक वर्षों में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है।
