Get App

Venezuela: भूकंप की तबाही के बाद हुआ चमत्कार! 106 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला युवक, रेस्क्यू का VIDEO वायरल

Venezuela : अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने बताया कि 21 वर्षीय युवक का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसे विशेष चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि बचाव दल अब भी पूरी मेहनत से अभियान चला रहे हैं और उम्मीद है कि मलबे में फंसे अन्य लोगों को भी जीवित बचाया जा सकेगा

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 10:02 PM
Venezuela: भूकंप की तबाही के बाद हुआ चमत्कार! 106 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला युवक, रेस्क्यू का VIDEO वायरल
जाको राखे साइयां मार सके न कोय... यह कहावत वेनेजुएला के एक शख्स पर सटीक बैठती है।

जाको राखे साइयां मार सके न कोय... यह कहावत वेनेजुएला के एक शख्स पर सटीक बैठती है। वेनेजुएला में चार दिन पहले आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हालांकि, समय बीतने के साथ मलबे में फंसे लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 106 घंटे तक मलबे में फंसे रहने के बाद 21 वर्षीय हारून लेवी कैंटिलो वर्गास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

भूकंप की तबाही के बाद वेनेज़ुएला में हुआ चमत्कार!

अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई घंटों की कड़ी मेहनत और संयुक्त बचाव अभियान के बाद हारून को वेनेजुएला के ला गुएरा राज्य के काराबालेडा पैरिश के तनागुएरेना इलाके में स्थित ओपीपी-25 इमारत के मलबे से जीवित निकाला गया। राष्ट्रपति बुकेले ने इस बचाव अभियान का वीडियो भी साझा किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान वेनेजुएला, मैक्सिको और अल साल्वाडोर की बचाव टीमों ने मिलकर चलाया, जिसकी बदौलत युवक की जान बचाई जा सकी।

106 घंटे के बाद मलबे से जीवित निकला शख्स 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें