Get App

Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास कैसे पलटी स्पीडबोट? सामने आई पूरी घटना

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के मशहूर फु क्वोक आइलैंड के पास एक स्पीडबोट के पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। इसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आपातकालीन कदम उठाए गए।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 6:44 PM
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास कैसे पलटी स्पीडबोट? सामने आई पूरी घटना
फु क्वोक द्वीप के पास कैसे पलटी स्पीडबोट?

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के मशहूर फु क्वोक आइलैंड के पास एक स्पीडबोट के पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। इसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आपातकालीन कदम उठाए गए।  स्थानीय मीडिया VnExpress के मुताबिक, यह नाव ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की थी। इसमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर सवार थे। यह नाव होन मे रूट द्वीप से अन थोई पोर्ट की ओर जा रही थी, जो फु क्वोक से करीब 25 किलोमीटर दूर है। इस दौरान किनारे से लगभग 400 मीटर दूर अचानक नाव पलट गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने 21 लोगों को बचाया, जिनमें तीन क्रू मेंबर और एक अटेंडेंट शामिल थे, जबकि हादसे में 15 पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं, पलटी हुई नाव को देखकर आसपास मौजूद अन्य टूरिस्ट बोट्स तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य में जुट गईं।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने कहा, "एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें