Get App

एक तस्वीर से घुटनों पर आएं नेतन्याहू! इजरायली सैनिक की वायरल हुई ऐसी फोटो की दुनियाभर में मच गया बवाल

Jesus Christ Statue: इजरायली सेना ने स्वीकार किया कि यह तस्वीर असली है। वायरल हुए फोटो में एक इजरायली सैनिक ईसा मसीह की मूर्ति को हथौड़े से तोड़ता नजर आ रहा है जो दक्षिण लेबनान के देबल गांव के पास का बताया गया। IDF ने कहा कि दोषी सैनिक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और 'उचित कार्रवाई' की जाएगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 5:04 PM
एक तस्वीर से घुटनों पर आएं नेतन्याहू! इजरायली सैनिक की वायरल हुई ऐसी फोटो की दुनियाभर में मच गया बवाल
इस घटना के बाद इजरायली सेना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है

Israeli Soldier Viral Photo: दक्षिणी लेबनान से आई एक तस्वीर ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस फोटो में एक इजरायली सैनिक ईसा मसीह की मूर्ति को हथौड़े से तोड़ता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद इजरायली सेना को न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि खुद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को इस पर सफाई देनी पड़ी है।

50 लाख से ज्यादा बार देखी गई तस्वीर

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 'X' पर यह तस्वीर वायरल हो गई और इसे कुछ ही घंटों में 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया। इजरायली सेना ने सोमवार को स्वीकार किया कि यह तस्वीर असली है। इसे दक्षिण लेबनान के देबल गांव के पास का बताया गया। IDF ने कहा कि प्रारंभिक समीक्षा के बाद दोषी सैनिक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और 'उचित कार्रवाई' की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें