Get App

Vladimir Putin: यूरोप के साथ युद्ध पर पुतिन का बड़ा ऐलान, यूक्रेन से शांति वार्ता पर कही ये बात

Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटरसबर्ग में कहा है कि रूस का यूरोप के साथ किसी भी तरह के युद्ध या सैन्य टकराव का इरादा नहीं है। पुतिन ने नाटो देशों द्वारा हमले की जताई जा रही आशंकाओं को बेबुनियाद बताया। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की मेज पर लौटने की संभावना जताई है 

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 4:31 PM
Vladimir Putin: यूरोप के साथ युद्ध पर पुतिन का बड़ा ऐलान, यूक्रेन से शांति वार्ता पर कही ये बात
पुतिन ने नाटो के उन दावों की तीखी आलोचना की जिनमें कहा जा रहा है कि मॉस्को व्यापक संघर्ष की तैयारी रहा है

Russia Europe Conflict & Ukraine Peace Talks: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप के साथ किसी भी तरह के सैन्य टकराव की आशंकाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। नाटो के कुछ यूरोपीय सदस्य देशों द्वारा रूस के हमले की चेतावनी दिए जाने के बाद पुतिन ने दोटूक कहा कि मॉस्को की यूरोपीय देशों से दुश्मनी बढ़ाने की कोई 'मंशा' नहीं है और रूस यूरोप के साथ किसी भी तरह के युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है।

सेंट पीटरसबर्ग में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने यूरोप की सैन्य तैयारियों और यूक्रेन के साथ रुकी हुई शांति वार्ता की संभावनाओं पर खुलकर बात की।

'यूरोप से किसी टकराव की तैयारी नहीं'- पुतिन

यूरोपीय देशों द्वारा रूस से भावी हमले के दावों पर सवाल उठाते हुए पुतिन ने कहा, 'यूरोप में कई लोग यह बात कर रहे हैं कि उन्हें रूस से हमले की आशंका है, इसलिए उनका मानना है कि उन्हें खुद युद्ध की तैयारी करनी चाहिए। मैं एक बार फिर जोर देकर कहना चाहता हूं कि हम यूरोप के साथ किसी भी तरह के संघर्ष की तैयारी नहीं कर रहे हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें