Vladimir Putin: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच साल 2022 से युद्ध जारी है। इसी बीच क्रेमलिन के गलियारों से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब अपने महलों में नहीं, बल्कि जमीन के सैकड़ों फीट नीचे बने अंडरग्राउंड बंकरों में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। इस खबर ने पूरी दुनिया के सुरक्षा विशेषज्ञों को सकते में डाल दिया है।
