Get App

Volodymyr Zelenskyy: जेलेंस्की का प्लेन ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा! मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त हुआ हादसा

Volodymyr Zelenskyy: नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को मोल्दोवा से ओस्लो ले जा रहे प्लेन से एक ड्रोन टकराते-टकराते बचा। जेलेंस्की नॉर्वे के हाल ही में गुजरे राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। यूक्रेन ने भी इस हादसे की पुष्टि कर दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 12:47 PM
Volodymyr Zelenskyy: जेलेंस्की का प्लेन ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा! मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त हुआ हादसा
Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन का कहना है कि जेलेंस्की के प्लेन से ड्रोन टकराते-टकराते बचा

Volodymyr Zelenskyy News: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सुरक्षा में चूक को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर ने कहा है कि मोल्दोवा से नॉर्वे के लिए उड़ान भरते समय जेलेंस्की को ले जा रहा विमान एक ड्रोन की चपेट में आने से लगभग बच गया था। स्टोर ने बुधवार (9 सितंबर) को नॉर्वे के सरकारी चैनल NRK से बातचीत में कहा कि जेलेंस्की जिस विमान से मोल्दोवा से रवाना हुए वह उड़ान भरते समय लगभग एक ड्रोन की चपेट में आ गया था।

उन्होंने कहा, "उनकी उड़ान लगभग एक ड्रोन की चपेट में आ गई थी। यही वह वास्तविकता है जिसमें वह जी रहे हैं।" हालांकि, नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने इस घटना को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। यह घटना मंगलवार को उस समय होने की बात कही गई है, जब जेलेंस्की मोल्दोवा से नॉर्वे जा रहे थे।

ड्रोन अलर्ट के चलते बंद हुआ था मोल्दोवा का एयरस्पेस

मोल्दोवा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन अलर्ट के कारण देश का एयरस्पेस कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। प्रवक्ता के मुताबिक, एक रूसी ड्रोन मोल्दोवा की सीमा में आकर गिरा, जिसके बाद जेलेंस्की के विमान की उड़ान में देरी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें